Chapra News: बैंकों, ज्वेलर्स दुकानों व होटल की जांच
छपरा, अगस्त 17 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में रात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सारण पुलिस ने विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सक्रिय किया गया। इस दौरान संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। रात्रि गश्ती के क्रम में पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों, एटीएम, ज्वेलर्स दुकानों, होटलों, प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थलों की सघन जांच की। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। विशेष रूप से ऐसे स्थानों की जांच की गई, जहां रात के समय लोगों की आवाजाही क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.