छपरा, सितम्बर 8 -- Chapra News: फोटो: 14 आशीर्वाद पैलेस में बीपीएसआरए के वार्षिक अधिवेशन में जुटे चिकित्सा, औषधि व्यवसाय और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रतिनिधि छपरा, एक संवाददाता। बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन (बीपीएसआरए) छपरा यूनिट का वार्षिक अधिवेशन हुआ । कार्यक्रम में चिकित्सा, औषधि व्यवसाय और संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे।

नए पदाधिकारियों का गठन अधिवेशन में आईएमए छपरा के सचिव डॉ. सुधांशु शेखर मिश्रा, आईएमए सेंट्रल सारण के अध्यक्ष डॉ. डी.के. सिन्हा, सचिव डॉ. रवि रंजन, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. चंदन कुमार सिंह, बीसीडीए के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, एनएफएसआरयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक कुमार सहित बीपीएसआरए बिहार-झारखंड के अध्यक्ष संत कुमार, महासचिव मनोज कुमार सिंह और अन्य संगठन के नेताओं ने भाग लिया। इस अव...