छपरा, अगस्त 10 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। मढ़ौरा के चर्चित बिट्टू कुमार सिंह हत्याकांड में नामजद दोनों अभियुक्तों बबलू कुमार जायसवाल और प्रिंस जायसवाल ने सोमवार को छपरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों अभियुक्तों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह के न्यायालय में सरेंडर किया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए छपरा मंडल कारा भेज दिया।

कातिल की गिरफ्तारी मालूम हो कि तीन अगस्त को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा चौक के समीप बिट्टू कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद मृतक की मां एवं पटेड़ा निवासी लीलावती देवी के फर्दबयान के आधार पर बबलू कुमार जायसवाल और प्रिंस कुमार जायसवाल समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बबलू और प्रिंस ने कुछ दिन पहले बिट्टू...