Chapra News: बिजली बिल का बकाया रहने पर कट सकती है आपूर्ति
छपरा, अक्टूबर 12 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं से इस माह के अंत तक बकाया बिल का भुगतान कर राशि शून्य करने की अपील की है। कंपनी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि बकाया रहने पर उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति कभी भी काटी जा सकती है। मढ़ौरा के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि बिजली कटने के बाद दोबारा कनेक्शन लेने के लिए जुर्माना और अतिरिक्त खर्च भी देना पड़ सकता है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपनी सुविधानुसार समय पर बिल जमा करने और सरकारी योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.