छपरा, जुलाई 1 -- Chapra News: 18 मशरक के स्कूलों में बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पेड़ की छाया का सहारा लेते बच्चे मशरक, संवाददाता। मशरक प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण प्रथम सावधिक परीक्षा के पहले दिन छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विद्यालयों में विद्युत संकट स्कूल समय में बदलाव के साथ सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक चली परीक्षा के दौरान उमस भरी गर्मी और बिजली की अनुपलब्धता ने विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रथम सावधिक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की उपस्थिति लगभग शत-प्रतिशत रही। हालांकि, बिजली नहीं रहने से कक्षाओं में पंखे और लाइट बंद रहे, जिससे परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी में परीक्षा देनी पड़ी। बिजली संकट पर ...