छपरा, अक्टूबर 4 -- Chapra News: फोटो: 19 अमनौर के धरहारा शेखपुरा स्थित एसएच-104 पर बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते उपभोक्ता अमनौर , एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के निकटवर्ती गांव धरहरा-शेखपुरा में पिछले कई दिनों से बिजली की आंख-मिचौली से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीण अमनौर-भेल्दी मुख्य पथ पर धरहरा पुलिया के निकट सड़क पर उतर आये और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि प्रखंड मुख्यालय से सटे गांव होने के बावजूद उनके यहां मात्र आधे से एक घंटे ही बिजली आ रही है, जबकि मुख्यालय के आसपास के गांवों में नियमित बिजली आपूर्ति हो रही है।

बिजली की गंभीर समस्या हाल ऐसा है कि बिजली नहीं रहने से गांव में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। कई दिनों से गेहूं की पिसाई नहीं हो रही है। लोगों को मोबाइ...