छपरा, अगस्त 20 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिजली कंपनी की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ता 22 अगस्त तक पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय में पहुंचकर विद्युत विपत्र एवं बिजली से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण के लिए आवेदन दे सकते हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। विशेष रूप से गलत विद्युत विपत्र से जुड़ी शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता रितेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिले में 22 अगस्त तक विद्युत ...