छपरा, अक्टूबर 8 -- Chapra News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट सात प्रखंडों में मोबाइल इकाइयों ने पहुंचकर पशुओं का किया उपचार फोटो 21 बीमार पशुओं के इलाज के बारे में जानकारी लेते किसान छपरा, नगर प्रतिनिधि। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा और पशुपालकों को समय पर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पशुपालन विभाग की मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां सक्रिय हैं। गुरुवार को जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों ने डोर-टू-डोर पहुंचकर पशुओं का उपचार किया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, खान-पान और बीमारी से बचाव को लेकर आवश्यक चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। मकेर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सोनपुर, इसुआपुर और मकेर की मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों ने विशेष रू...