छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: जलस्तर, तटबंध और आवागमन की स्थिति का लिया जायजा नाव व राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित फोटो 44 सोनपुर में बाढ़ की स्थिति के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी रोशन कुमार छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित व संभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर जलस्तर, तटबंध, आवागमन और राहत-बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और समय प...