छपरा, अक्टूबर 6 -- Chapra News: फोटो 8 ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया छपरा, हमारे संवाददाता। बाढ़ का पानी उतरते ही सारण में संभावित संक्रमण और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। बाढ़ प्रभावित जिन इलाकों से पानी निकल चुका है, वहां स्वास्थ्य टीमों की निगरानी में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: परसा के कई प्रमुख पथों पर अभी भी दो से तीन फीट पानी बाढ़ के बाद स्वास्थ्य का ध्यान इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच और निगरानी की जा रही है। मकेर, परसा, अमनौर, पानापुर, तरैया और दरियापुर प्रखंडों में पानी उतरने वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लंबे समय तक पानी जमा रहने...