Chapra News: बाढ़ के पानी में मवेशियों को बचाने निकला युवक तेज धार में बहा, मौत की आशंका
छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: काशी बाबा मंदिर के समीप हादसा, देर शाम तक नहीं मिला शव; एसडीआरएफ ने संभाला तलाश का मोर्चा डोरीगंज। एक संवाददाता बाढ़ के पानी से घिरे मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश एक परिवार के लिए मातम में बदल गई।
घटना का स्थान यह घटना कोट्वापट्टी रामपुर पंचायत के चकिया गांव की है। काशी बाबा मंदिर के समीप बुधवार की शाम करीब चार बजे मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थान की ओर जा रहा 40 वर्षीय भुअर राय अचानक बाढ़ की तेज धार की चपेट में आ गया और पानी में बह गया। घटना के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया जाता है कि भुअर राय, शिवनाथ राय का पुत्र था। बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण उसके मवेशी पानी से घिर गए थे। मवेशियों को सुरक्षित निकालने के लिए भुअर उन्हें हांकते हुए ऊंचे स्थान की ओर ले जा रहा था।
तलाश का प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.