छपरा, अक्टूबर 8 -- बाढ़ आपदा में प्रशासनिक कार्रवाई और राहत वितरण Chapra News: तीन दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश छपरा, नगर प्रतिनिधि। बाढ़ आपदा की गंभीर परिस्थिति में कार्यस्थल से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर मकेर अंचल के दो डाटा इंट्री ऑपरेटरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने रूबी कुमारी और विश्वमोहन कुमार को पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के स्तर से जारी पत्र में कहा गया है कि हैजलपुर व लगुनिया-बाघाकोल में गंडक नदी पर अवस्थित बांध टूटने के कारण मकेर अंचल में बाढ़ की गंभीर आपदा उत्पन्न हुई थी। इस दौरान दोनों कर्मी कार्यालय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। इनके अनुपस्थित रहने से बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत व बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न ह...