Chapra News: बाजार वसूली को लेकर रंगदारी मांगने व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज
छपरा, अगस्त 6 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर बाजार की वसूली को लेकर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नेथुआ गांव निवासी विजय कुमार सिंह ने गौरा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि उन्होंने सलिमापुर बाजार का ठेका लिया है तथा बाजार वसूली के लिए अकबर अली को रखा है। आरोप है कि नेथुआ गांव निवासी विजय राय और अजीत सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाजार में पहुंचकर वसूली की रकम में आधी राशि रंगदारी के रूप में पहले से ही मांग रहे थे। प्राथमिकी के अनुसार 6 अगस्त को आरोपित अकबर अली के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की व बदसलूकी की। विरोध करने पर बाजार वसूली के लिए आने पर हाथ-पैर तोड़ देने तथा पूरे परिवार की हत्या क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.