छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: मशरक, एक संवाददाता। मशरक में बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों द्वारा मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है। एक घायल की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पहचान मशरक स्टेशन रोड स्थित शैलेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। घायल के स्वजन ने बताया कि निजी काम को लेकर मशरक दक्षिण टोला गांव में गये थे। लौटने के दौरान मशरक दक्षिण टोला गांव स्थित जीन बाबा स्थान के पास बाइक के सामने अचानक एक साइकिल सवार छात्र आ गया जिसे बचाने के दौरान बाइक दुर्घटना हो गई जिसमें गंभीर रूप से दोनों लोग घायल हो गये। दूसरे घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

अनियंत्रित बोलेरो पलटी, म...