Chapra News: बाइक की ठोकर से जख्मी बच्चे की मौत
छपरा, अगस्त 4 -- Chapra News: मशरक। एक संवाददाता मशरक थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव मे बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत हो गयी। मृतक पकड़ी गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद का पुत्र प्रीतम कुमार है। घटना मंगलवार को दोपहर उस वक्त हुई जब उक्त लड़का शौच के लिए घर से बाहर निकला। तभी बुलेट बाइक की चपेट मे आ गया। इस मामले मे मृतक के पिता हरेंद्र प्रसाद द्वारा थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है जिसमें बुलेट बाइक की पहचान कर चालक पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है। घटना के बाद बाइक चालक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.