छपरा, जुलाई 14 -- Chapra News: मशरक, एक संवाददाता। मशरक-डुमरसन मुख्य पथ स्थित एनएच-227ए (रामजानकी पथ) पर बंगरा काली स्थान के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बंगरा गांव निवासी स्वर्गीय वकील प्रसाद की 52 वर्षीय पत्नी कलावती देवी तथा बाइक चालक कर्णकुदरिया पंचायत के शिवरी गांव निवासी नागेंद्र राय के 24 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार राय के रूप में हुई है। तीसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एस.के. विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

टीबी मुक्त अभियान क...