Chapra News: बरसात में जलजमाव से अंतिम संस्कार में परेशानी
छपरा, जुलाई 24 -- Chapra News: सेमरिया विद्युत शवदाह गृह अविलंब चालू हो बिहार विधानसभा में विधायक छोटी कुमारी ने उठाया मामला छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी ने बिहार विधानसभा में रिविलगंज प्रखंड के सेमरिया स्थित विद्युत शवदाह गृह को अविलंब चालू कराने की मांग उठायी। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कार्य वर्षों पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक इसे आम जनता के उपयोग के लिए शुरू नहीं किया गया है। इससे महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजना लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी है और लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विधायक की अपील विधायक ने कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम है। गंगा तट और आसपास के श्मशान घाटों पर जलजमाव, कीचड़ और अन्य समस्याओं के कारण अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.