Chapra News: बनपुरा में जुआ खेलते 10 गिरफ्तार, 29,240 रुपये नकद बरामद
छपरा, अगस्त 31 -- Chapra News: लहलादपुर। जनता बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बनपुरा गांव में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने 29,240 रुपये नकद और ताश की तीन गड्डियां बरामद की हैं। जनता बाजार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बनपुरा गांव में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग एकत्रित होकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से कुल 10 लोगों को पकड़ लिया।
दरियापुर में झपट्टा मार शिक्षिका का मंगलसूत्र छीना दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मानपुर बाजार के समीप बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टा मार कर शिक्षिका के गले से मंगलसूत्र छीन लिए। इसके बाद आराम से फरार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.