Chapra News: बगौछिया में 17 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
छपरा, अगस्त 15 -- Chapra News: बगौछिया में 17 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण लहलादपुर। जनता बाजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव में शुक्रवार देर रात एक 17 वर्षीय युवक की धारदार चाकू से हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान बगौछिया गांव निवासी जिउत राम के पुत्र रोहित कुमार (17) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।
हत्या का आरोपी पुलिस के अनुसार, हत्या के आरोपी आकाश कुमार ने जनता बाजार थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मृतक रोहित और आरोपी आकाश दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त बताए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्तों के बीच गुरुवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
हत्या की घटना शनिवार की रात आकाश, रोहित को उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.