Chapra News: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के सामान की चोरी
छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: मशरक। मशरक थाना क्षेत्र की बहरौली पंचायत के शेखपुरा गांव में चोरों ने बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये गहने, घरेलू सामान व नकद की चोरी कर ली। गृहस्वामी दिनेश सिंह परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। घर पिछले कई दिनों से बंद था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की नजर मकान के टूटे मुख्य दरवाजे पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही दिनेश सिंह के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। घर के अंदर प्रवेश करने पर आलमारी, बक्से और अन्य सामान बिखरा मिला, जिससे चोरी की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर मशरक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि गृहस्वामी की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.