छपरा, जुलाई 12 -- Chapra News: 5 मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट मठिया गांव में बन्द पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा की गई चोरी के बाद बिखरे सामान मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट मठिया गांव में बंद पड़े दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखें लाखों रुपये मूल्य के समग्र की चोरी कर ली।

चोरी की जानकारी घरों में चोरी कब हुई और कितने मूल्य की सामग्री चोरी गई, इसकी पूरी जानकारी गृहस्वामियों के बाहर से पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। चोरी की घटना के शिकार घोरहट मठिया गांव निवासी शशि भूषण भारती बोकारो में रहकर एलआईसी के एजेंट का काम करते हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वे बीते नवंबर में अपने बेटे की शादी में सपरिवार घर आए थे तथा शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद वापस लौट गए।

दूसरे प्रभावित गृहस्वामी वहीं दूसरे प्...