Chapra News: बंदरों व जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान
छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: कोपा। जलालपुर प्रखंड के अनवल, देवरिया, बनकटा, मुसेहरी, बसडीला, पियानो, शेखपुरा, साधपुर और मियापट्टी समेत कई गांवों में बंदरों, घोड़परास एवं अन्य जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान हैं। मक्का, अरहर, तिल, बाजरा, नींबू, अमरूद, केला तथा सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों ने बताया कि दिन में बंदरों के झुंड और रात में जंगली जानवर खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। पूरी रात निगरानी के बावजूद फसल नहीं बच पा रही है। किसान बच्चा सिंह, देवपूजन साह, राजा बाबू साह, निरसू नारायण प्रसाद, महेंद्र यादव, शिवानंद राय और बिगू राय ने प्रशासन से वन विभाग के माध्यम से जंगली जानवरों को पकड़वाने की मांग की है।
दूसरी शादी का मामला तरैया। थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव में पति द्वारा दूसरी शादी करने की न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.