Chapra News: फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलेवरी ब्वॉय से कट्टे के बल पर लूट
छपरा, अगस्त 26 -- Chapra News: दरियापुर। फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से अपराधियों ने कट्टे के बल पर बीस हजार रुपये नकद व मोबाइल लूट लिए। इसके बाद आराम से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ढोंगहा गांव के जोशु कुमार दरियापुर बाजार स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के डिस्पैच सेंटर में डिलीवरी ब्वॉय का कार्य करता है। वह वहां से अपना काम निपटा कर बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी बीच उसके गांव से थोड़ी ही दूरी पर स्थित सुनसान जगह पर बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया। उसके सर पर कट्टा भिड़ा दिया। फिर बीस हजार रुपए नकद व उसका मोबाइल लूट लिए। अपराधियों की संख्या चार बताई जा रही है। पीड़ित डिलीवरी ब्वॉय ने थाने को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित ने अपराधियों की बाइक का नम्बर भी पुलिस को अंकित कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.