छपरा, सितम्बर 19 -- Chapra News: इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा छपरा, हमारे संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्यस्थल पर अचानक गिर जाने से एक कंपनी के गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजमल पिरारी गांव निवासी परमात्मा सिंह के रूप में हुई है। वह उमधा में चल रहे फ्लाईओवर पुल निर्माण कार्य में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। बताया जाता है कि निर्माण कार्य के दौरान परमात्मा सिंह किसी तरह अचानक गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटनास्थल पर हादसा घटना के बाद निर्माण कंपनी के कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने उनका इलाज ...