Chapra News: फाइलेरिया की पहचान को रात में चलेगा विशेष सर्वे
छपरा, सितम्बर 1 -- Chapra News: छपरा हमारे संवाददाता। सारण जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। शरीर में वर्षों से छिपे फाइलेरिया संक्रमण की पहचान के लिए लहलादपुर प्रखंड में प्री-ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (प्री-टास) कराया जाएगा। सितंबर माह में चलने वाले इस विशेष सर्वे के दौरान रात के सन्नाटे में लोगों के रक्त की बूंदें लेकर संक्रमण की जांच की जाएगी। अभियान को 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
फाइलेरिया संक्रमण की पहचान लहलादपुर प्रखंड में सर्वे के लिए कुल तीन साइट बनाई जाएंगी, जिनमें दो स्थायी और एक अस्थायी साइट शामिल होगी। प्रत्येक साइट से 300 लोगों के रक्त नमूने लिए जाएंगे। इस तरह कुल 900 स्लाइड तैयार कर माइक्रोस्कोपी के माध्यम से जांच की जाएगी। सर्वे से य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.