छपरा, नवम्बर 5 -- जमीन विवाद और शराब बरामदगी Chapra News: जमीन के फर्जी केवाला से जुड़ा है मामला पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेमराहा गांव में फर्जी दस्तावेज के आधार पर पुश्तैनी जमीन का दाखिल-खारिज कराने और उसमें से पांच कट्ठा जमीन दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मटियाड़ी गांव निवासी आशीष कुमार वर्मा ने पानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सेमराहा मौजा स्थित पुश्तैनी जमीन का कथित रूप से फर्जी केवाला तैयार कर सेमराहा गांव निवासी ने दाखिल-खारिज वाद के तहत अपने नाम जमाबंदी करा ली। इसके बाद उक्त जमीन में से कुछ जमीन चार जून 2025 को बेलौर गांव निवासी के नाम रजिस्ट्री कर दी। आवेदक ने इस पूरे मामले में तत्कालीन अंचलाधिकारी र...