Chapra News: प्रशिक्षण से गायब 98 शिक्षक-शिक्षिकाओं पर गिरेगी गाज, 24 घंटे में मांगा जवाब
छपरा, अगस्त 17 -- Chapra News: छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कक्षा तीन से पांच के शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं पर अब कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
अनुपस्थिति की जानकारी सारण जिले में 17 से 21 अगस्त तक आयोजित प्रशिक्षण में तीन प्रशिक्षण केंद्रों पर अनुपस्थित मिले 98 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची संबंधित विभागों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा को भेज दी है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा की ओर से जारी पत्र में अनुपस्थित शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुपस्थित रहने की अवधि के वेतन में कटौती के साथ ही विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्रशिक्षण केंद्रों की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.