छपरा, सितम्बर 27 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन व तैयार सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने को लेकर रविवार को मढ़ौरा प्रखंड की सभी पंचायतों में निर्धारित स्थलों पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। संबंधित पंचायतों के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ चयनित एवं संभावित लाभार्थी शामिल हुए। ग्राम सभा के दौरान पंचायतवार तैयार की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के संभावित लाभार्थियों की सूची ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की गई। सूची में शामिल लाभार्थियों के नाम और पात्रता से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इसके बाद सूची में किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल होने अथवा पात्र व्यक्ति का नाम छूटने से संबंधित दावा-आपत्तियां प्राप्त की गईं। यह भी पढ़ें- Chapra New...