छपरा, अक्टूबर 23 -- Chapra News: अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार, नगरा सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया नगरा। प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौटने के क्रम में खैरा थाना क्षेत्र के तुजारपुर में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान महम्मनपट्टी गांव निवासी नरेश राय उर्फ भुअर राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रतिमा विसर्जन से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, नरेश राय विसर्जन के बाद तुजारपुर किला पर लौट रहे थे। इस दौरान मुख्य पथ पर एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क किनारे वृद्ध को घायल अवस्था में पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खैरा थ...