Chapra News: प्रतिमा विसर्जन को लेकर ब्रह्मपुर से रिविलगंज नहीं जाएंगे बड़े वाहन
छपरा, अक्टूबर 28 -- Chapra News: रिविलगंज में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, बदला यातायात मार्ग बलिया से मांझी आने वाली बसें एकमा होकर छपरा पहुंचेंगी छपरा, हमारे संवाददाता। प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए रिविलगंज में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और सुरक्षा के मद्देनजर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर यातायात डीएसपी संतोष कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत ब्रह्मपुर पुल से रिविलगंज की ओर जाने वाले बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, विसर्जन के दौरान भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस के जवानों और पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। आदेश के अनुसार, ब्रह्मपुर पुल से कोई भी बड़ा वाहन रिविलगंज की ओर नहीं जाएगा। रिविलगंज की तरफ जाने वाली बसों, ट्रकों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.