छपरा, जुलाई 15 -- Chapra News: फोटो - 18 मढ़ौरा में बुधवार को प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में शामिल अध्यक्ष गामा सिंह, बीडीओ व अन्य मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक बुधवार को समिति के अध्यक्ष बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित हुई।

बैठक की मुख्य चर्चा बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, जन वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित मामलों तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान सदस्यों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शित...