Chapra News: प्रकृति संरक्षण के लिए पौधारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न
छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: फोटो-5 : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर ब्रजकिशोर किंडरगार्टन में पौधरोपण करते छात्र-छात्राएं व शिक्षक छपरा, निज संवाददाता। ब्रजकिशोर किंडरगार्टन की प्राचार्या इला भारद्वाज व शिक्षकों के नेतृत्व में मंगलवार को बच्चों ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया। विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय से मारुति मानस मंदिर तक प्रभातफेरी निकाली, जहां पूर्व प्राचार्य पी.सी. गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों द्वारा लाए गए पौधों का मंदिर परिसर में पौधरोपण कराया। बच्चों ने वहां उपस्थित लोगों को उपहार स्वरूप पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में भी पौधरोपण किया गया और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विश्व प्रकृति संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.