Chapra News: पोझी में जुए के अड्डे का वीडियो वायरल
छपरा, अक्टूबर 22 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के पोझी में बड़े पैमाने पर जुए के अड्डे के संचालन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पोझी और ओल्हनपुर के आसपास दो-तीन स्थानों पर लंबे समय से अवैध लॉटरी और जुए का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसके बावजूद इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन अड्डों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और जुए तथा अवैध लॉटरी के चक्कर में अपनी गाढ़ी कमाई गंवा देते हैं। इन स्थानों पर असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा भी लगा रहता है। यहां आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने की बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.