छपरा, सितम्बर 1 -- Chapra News: एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के पारसगढ़ बाजार में मंगलवार को पोखर में डूबने से 56 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान पारसगढ़ बाजार निवासी स्व. चंडी साह के पुत्र कृष्णा प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि कृष्णा प्रसाद शौच के बाद परसा स्थित महंत जी के पोखरा के किनारे हाथ-पैर साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखर से निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कृष्णा प्रसाद मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। घटना क...