Chapra News: पेड़ काटने के दौरान घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
छपरा, अक्टूबर 14 -- मांझी में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। मांझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में करीब 13 दिनों पहले पेड़ काटने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर सद्दाम हुसैन (38) की इलाज के दौरान मौत हो गई। छपरा सदर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक मांझी निवासी स्वर्गीय आस महम्मद के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें मांझी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर किया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना ले जाया गया। वहां इलाज के बाद गोरखपुर भी ले जाया गया। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। घर आने के तीसरे दिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। सद्दाम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें तीन वर्ष और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.