छपरा, अक्टूबर 22 -- रेल जन संवाद में यात्रियों से फीडबैक Chapra News: मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने सोनपुर स्टेशन पर यात्रियों से किए जन संवाद, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं पर लिया फीडबैक अपर मंडल रेल प्रबंधक ने हाजीपुर स्टेशन पर यात्रियों से किए जन संवाद सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सभी मंडलों में 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को सोनपुर मंडल के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रेल जन संवाद के माध्यम से यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर स्वच्छता व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित सुझाव और फीडबैक प्राप्त किए गए। इस अवसर पर सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने सोनपुर स्टेशन पर रेल यात्रियों से संवाद किए तथा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल स्थलों एवं अन्य यात्री सुविधा क्षेत्रों में...