Chapra News: पूर्व मंत्री के बंद पैतृक मकान में चोरी,चार कमरों के ताले तोड़े
छपरा, अगस्त 29 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के बंद पड़े पैतृक मकान में शुक्रवार की देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर खिड़की की लोहे की छड़ उखाड़कर मकान के अंदर प्रवेश किए और चार कमरों के ताले तोड़कर सामानों को खंगाला। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी बताया जाता है कि शनिवार सुबह मकान की बिजली बंद करने के लिए गांव के ही मुंशी जेनी सिंह वहां पहुंचे। मुख्य गेट खोलने पर उन्होंने मकान के अंदर चार कमरों के ताले टूटे देखे। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल फोन से पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा को दी। जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री के भाई सुबोध शर्मा पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने कमरों के टूटे ताले और बिखरे सामानों को देखा।
पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.