Chapra News: पुलिस ने हंगामा कर रहे शराबी को पकड़ा
छपरा, अगस्त 22 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के अंधवारी गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे राजू कुमार सिंह को स्थानीय थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार राजू कुमार सिंह शराब के नशे में ग्रामीणों को परेशान करते हुए हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए छपरा कोर्ट में पेश किया।
सड़क दुर्घटना में युवती गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती तरैया। थाना क्षेत्र के भटगाई गांव में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। उसका इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में सात लोग घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.