Chapra News: पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा, 19 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद
छपरा, जुलाई 9 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टाउन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कथित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 19 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर दहियावा मे छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 19 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: वारंटी, शराब तस्कर और एनडीपीएस के अभियुक्त पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.