Chapra News: पुलिस ने छिनतई कांड का किया खुलासा, एक गिरफ्तार
छपरा, जुलाई 1 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। रिविलगंज थाना क्षेत्र में महिला से पर्स छीनकर फरार होने के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित मुकरेड़ा गांव का राधेश्याम कुमारबताया गया है। आरोपी के पास से छिनतई में लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। मालूम हो कि रिविलगंज थाना में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर छिनतई का मामला दर्ज किया गया था। आवेदन में बताया गया कि वह अपनी सहेली के साथ करीब 11 बजे दिन में छपरा जा रही थीं। इसी दौरान पचपतरा स्कूल के समीप पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पर्स में एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था。
पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.