छपरा, जुलाई 10 -- Chapra News: एसएसपी ने लाइन डे में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं जनसुनवाई में सुनी आम लोगों की परेशानियां छपरा, हमारे संवाददाता। पुलिसकर्मियों व आम लोगों की समस्याओं के निदान का निर्देश दिया गया है। एसएसपी विनीत कुमार ने शुक्रवार को पुलिस केन्द्र व अपने कार्यालय में क्रमश: पुलिसकर्मियों व आम लोगों की परेशानियों को सुना व उनके त्वरित निदान का निर्देश संबंधित लोगों को दिया।

पुलिस केंद्र में सुनवाई पुलिस केंद्र में साप्ताहिक 'लाइन डे' के तहत ' एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं के साथ विभिन्न मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समय पर समाधान होने से उनका मनोबल...