Chapra News: पुलिया बंद होने से जलनिकासी बाधित, घरों में घुसा पानी
छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: एकमा। एकमा-मशरख मुख्य सड़क पर नगर पंचायत के वार्ड एक स्थित भुईली गांव के समीप वर्षों पूर्व सड़क के बीच पुलिया का निर्माण कराया गया था। इस पुलिया के माध्यम से सड़क के दोनों ओर जमा पानी की निकासी होती थी। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर गड्ढा बनने के बाद पूर्व के बीडीओ के स्तर से पुलिया को बंद करा दिया गया, जिसके बाद से पानी की निकासी बाधित हो गई है। बारिश के बाद गांव के कई घरों में पानी घुस गया है। वहीं, खेतों में लगी फसल भी पानी में डूबने लगी है। जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह से शिकायत की। विधायक की सूचना पर सीओ रवि शेखर और बीडीओ डॉ. अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीण रंजन साह, संजीव कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, अनिल सिंह, जीतू प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.