छपरा, जुलाई 13 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। प्रखंड के ग्राम पंचायत चाँदपुरा अंतर्गत ग्राम कुआँरी बीर के वार्ड संख्या 08 में ग्रामीण सड़क से सूर्य मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को हुआ। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क बनने के बाद सूर्य मंदिर तक आवागमन सुगम होगा तथा बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पंचायत के मुखिया अभय कुमार गुड्डु राय ने कहा कि पंचायत के समग्र विकास और आम लोगों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।ग्रामीणों ने सड़क...