छपरा, सितम्बर 28 -- Chapra News: जिला स्कूल के सभागार में प्रखंड स्तरीय तकनीकी टीम की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित फोटो: 26 कार्यशाला में मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी व तकनीकी टीम के सदस्य छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में जिला स्कूल, छपरा के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय तकनीकी टीम के सदस्यों के लिए समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी 20 प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय तकनीकी टीम के सदस्य और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में पीबीएल (परियोजना आधारित अधिगम) के संचालन को केवल गतिविधि या प्रोजेक्ट निर्माण तक सीमित न रखकर बच्चों के वास्तविक सीखने, अवधारणात्मक समझ, सक्रिय सहभागिता और अधिगम परिणाम से जोड़ना रहा। इ...