छपरा, अक्टूबर 16 -- Chapra News: ओलंपिक की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों और कोचों का बढ़ाया उत्साह मढ़ौरा के स्कूलों में प्रतिभाओं को तराशेंगे हरेश फोटो - प्रधानमंत्री से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान कोच हरेश कुमार, पीछे से बायें तरफ तीसरे मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा अनुमंडल के कोरांव निवासी राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हरेश कुमार ने गुरुवार की शाम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों और विभिन्न खेलों के कोचों को आमंत्रित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों और कोचों को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने का संदेश दिया। हरेश कुमार ने ...