Chapra News: पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा चहुंमुखी विकास: सीग्रीवाल
छपरा, जुलाई 5 -- Chapra News: जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्याओं का क्षेत्र में तेजी से निदान हुआ है। यह सब प्रधानमंत्री की कर्मनिष्ठ का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर जुटे सैकड़ों लोगों की समस्याओं का निदान किया। आवास पर सुबह से ही फरियादियों की भीड़ जुट गई। उन्होंने एक एक कर सभी लोगों की समस्या सुनी तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर मामले के निष्पादन का निर्देश दिया। कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
जनता दरबार की समस्याएं - जलालपुर में विधायक ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.