Chapra News: पीएम आवास योजना को लेकर पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन
छपरा, सितम्बर 27 -- Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत रविवार को मांझी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में आवास प्लस 2.0 की सूची, लाभार्थियों के चयन और योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। शीतलपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया पुष्पा देवी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रतिनिधि व कर्मी भी मौजूद थे। इस दौरान एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के कुल 1018 लाभार्थियों के नाम आवास योजना की सूची में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई। वहीं बेरजा में मुखिया राजेश पाण्डेय, दाउदपुर में मुखिया अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। इन पंचायतों में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर चर्चा कर उसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.