छपरा, अक्टूबर 16 -- दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव के चंवर में पिछले महीने बाइक से ले जाकर पिस्टल और चाकू का भय दिखाकर एक नर्तकी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के गोपालबाड़ी गांव निवासी रौशन कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार की रात उसके गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यम प्रकाश ने बताया कि मामले में अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता औरंगाबाद जिले के पूर्णडीह...