छपरा, जुलाई 6 -- Chapra News: इसुआपुर, एक संवाददाता। पावर सब-स्टेशन इसुआपुर से संचालित पिपरहियां फीडर क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा 132 केवी लाइन के निर्धारित मेंटेनेंस एवं मरम्मत कार्य के कारण यह अस्थायी कटौती की जाएगी। जेई मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि रखरखाव कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इससे पिपरहियां, रामचौरा, प्यारेपुर, उसुरी, दरवां, शुम्भा सहित बनियापुर क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पपरौर व केशावे फीडर में ठप रहेगी बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...