छपरा, अगस्त 12 -- Chapra News: मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी चौक के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब 2600 लीटर स्पिरिट बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्पिरिट को शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में परसा थाना क्षेत्र के बनौता गांव निवासी मोहन शर्मा का पुत्र चंदन कुमार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आसाव गांव निवासी भगवान सिंह का पुत्र अजीत कुमार तथा परसा थाना क्षेत्र के कोहरा मुजौना गांव निवासी ब्रजशेखर मिश्र का पुत्र चंदन कुमार शामिल हैं। बताया गया कि पुलिस टीम धेनुकी चौक के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में स्पिरिट लदी मिली। पुलिस ने वाहन सहित स्पिरिट को जब...